डा. अंजनी कुमार सुमन को मिला शिक्षक सम्मान
मुंगेर के कवि और बीएड कॉलेज के प्राध्यापक डा. अंजनी कुमार सुमन को शिक्षा में उनके विशिष्ट योगदान के लिए 30 अगस्त को गुरू सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पटना के सीमेज इन्टीच्यूट में एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया, जहां कई prominenty व्यक्तियों ने उन्हें सराहा।

मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिध। मुंगेर के कवि एवं बीएड कॉलेज के प्राध्यापक डा. अंजनी कुमार सुमन को शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए गुरू सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 30 अगस्त को मानवाधिकार टुडे और वैशाली इंटरनेशनल विद्यापीठ के संयुक्त तत्वावधान में पटना के सीमेज इन्टीच्यूट में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया। डा. अंजनी को यह सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं गणितज्ञ प्रो. केसी सिन्हा, बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा. अनिल सुलभ, उच्च न्यायालय, पटना के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति मांधाता सिंह एवं मानवाधिकार टुडे के संपादक डा. शशिभूषण कुमार ने संयुक्त रूप से दिया।
डा. अंजनी पिछले ग्यारह सालों में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है। साथ ही कई पुरस्कारों से पहले भी सम्मानित होते रहे हैं। प्राचीन विक्रमशिला विश्वविद्यालय में दी गयी वज्रयान की शिक्षाओं पर किए शोध कार्य पर आधारित उनकी पुस्तक प्राचीन अंग प्रदेश में तंत्रवाद काफी लोकप्रिय हुई है। डा. अंजनी महाबोधि महाविद्यालय(बीएड), नालंदा में प्राध्यापक हैं।


