विकास योजनाओं में तेजी लाएं, आमजन को समय पर मिले गुणवत्तापूर्ण सेवा : डीडीसी
हिन्दुस्तान, सासाराम
(पेज चार)प्रधानमंत्री आवास योजना में 99 भूमिहीन लाभार्थियों की भूमि बंदोबस्ती और पांच लाभार्थियों को दखल-कब्जा दिलाने को

सासाराम/शिवसागर, हिन्दुस्तान टीम। उप विकास आयुक्त डॉ. आकांक्षा आनंद ने शुक्रवार को शिवसागर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को तय समय में पूरा करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना में 99 भूमिहीन लाभार्थियों की भूमि बंदोबस्ती और पांच लाभार्थियों को दखल-कब्जा दिलाने को कहा। मनरेगा में लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस सृजन बढ़ाने के साथ आमजन को समय पर गुणवत्तापूर्ण सेवा देने पर जोर दिया।


