डीएसपीएमयू की डॉ. आंचल यूजीसी-नेट में सफल
रांची। डॉ. आंचल कुमारी ने यूजीसी-नेट जून में कंप्यूटर साइंस विषय से सफलता हासिल की है। उन्होंने इसी विश्वविद्यालय से स्नातक, स्नातकोत्तर और 27 वर्ष की आयु में पीएचडी पूरी की। उनकी सफलता में माता-पिता और पति का सहयोग रहा। शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी।

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की शिक्षिका डॉ. आंचल कुमारी ने यूजीसी-नेट जून में कंप्यूटर साइंस विषय से सफलता हासिल की है। इसी विवि से स्नातक, स्नातकोत्तर और 27 वर्ष की आयु में पीएचडी पूरी करने वाली डॉ. आंचल पूर्व में एमसीए टॉपर रह चुकी हैं, जिसके लिए उन्हें तत्कालीन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गोल्ड मेडल से सम्मानित किया था। पतरातू की रहने वाली डॉ. आंचल का शोध डॉ. संजय कुमार और डॉ. राजेंद्र कुमार महतो के मार्गदर्शन में हुआ। डॉ. आईएन साहू, डॉ. राहुल देव साह सहित शिक्षकों ने बधाई दी। ------------------------
प्रमुख उपलब्धियां
रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की शिक्षिका डॉ आंचल कुमारी ने यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा में कंप्यूटर साइंस विषय से सफलता हासिल की है। उनकी यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने इसी विश्वविद्यालय से अपनी स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की थी और अब उसी संस्थान में शिक्षिका के रूप में अध्यापन कार्य कर रही हैं।
शोध और मार्गदर्शन
डॉ आंचल कुमारी ने एमसीए (2018-21 सत्र) में विश्वविद्यालय में टॉप किया था। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें दीक्षांत समारोह में तत्कालीन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के हाथों स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया था। इसके बाद उन्होंने मात्र 27 वर्ष की आयु में कंप्यूटर साइंस विषय में पीएचडी पूरी कर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी पीएचडी मुख्य शोध पर्यवेक्षक डॉ संजय कुमार और सह-पर्यवेक्षक डॉ राजेंद्र कुमार महतो के मार्गदर्शन में पूरी हुई। रामगढ़ के पतरातू की रहने वाली डॉ आंचल ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता में माता-पिता के संघर्ष और पति के निरंतर सहयोग व प्रोत्साहन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने अपनी उपलब्धियों का श्रेय परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों के सहयोग को दिया।
शिक्षकों की बधाई
उनकी सफलता पर डीएसपीएमयू के डॉ आईएन साहू, डॉ राजेंद्र कुमार महतो, डॉ राहुल देव साह सहित अन्य शिक्षकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


