राष्ट्रीय अंतर डीपीएस टेबल टेनिस में फरीदाबाद अव्वल

हिन्दुस्तान, नोएडा
share

नोएडा के सेक्टर-122 में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय अंतर डीपीएस टेबल टेनिस चैंपियनशिप में डीपीएस फरीदाबाद ने टीम और एकल दोनों खिताब जीते। टीम फाइनल में उसने डीपीएस गुरुग्राम को 3-2 से हराया। एकल मुकाबले में अविका त्यागी ने पहल गुप्ता को 3-2 से मात दी। ग्रेटर फरीदाबाद डीपीएस की दवित्था सहगल सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गईं।

राष्ट्रीय अंतर डीपीएस टेबल टेनिस में फरीदाबाद अव्वल

नोएडा। राष्ट्रीय अंतर डीपीएस टेबल टेनिस चैंपियनशिप में फरीदाबाद डीपीएस ने एकल और टीम दोनों स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता सेक्टर-122 में रविवार को समाप्त हुई। टीम स्पर्धा के खिताबी मुकाबले में डीपीएस फरीदाबाद ने डीपीएस गुरुग्राम को 3-2 से पराजित किया। तीसरा स्थान डीपीएस कानपुर को मिला। एकल स्पर्धा में भी डीपीएस फरीदाबाद ने जीत दर्ज की। इस स्कूल की अविका त्यागी ने डीपीएस आगरा की पहल गुप्ता को 3-2 से हराकर फाइनल जीता। तीसरे स्थान पर डीपीएस वाराणसी की सौम्या सिंह रहीं। टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड ग्रेटर फरीदाबाद डीपीएस की दवित्था सहगल रहीं।

यह बालिका ओपन वर्ग की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी भी रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस आयुक्त डॉ. राजीव नारायण मिश्रा मौजूद रहे। अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी सुहानी महाजन ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराष्ट्रीय अंतर डीपीएस टेबल टेनिस में फरीदाबाद अव्वल