वैश्विक चुनौतियों के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं युवा :क्वात्रा

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

दिल्ली पब्लिक स्कूल में शनिवार को डीपीएसआर मॉडल यूनाइटेड नेशंस 2026 सम्मेलन का उद्घाटन हुआ। सम्मेलन में 25 विद्यालयों के 700 से अधिक विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, कूटनीतिक समझ और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करना है। उद्घाटन समारोह में विशेषज्ञों ने युवाओं को वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया।

वैश्विक चुनौतियों के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं युवा :क्वात्रा
वैश्विक चुनौतियों के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं युवा :क्वात्रा

रुद्रपुर, संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल में शनिवार को डीपीएसआर मॉडल यूनाइटेड नेशंस 2026 (एमयूएन 2.0) के दो दिवसीय सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, हल्द्वानी, बिजनौर समेत विभिन्न शहरों के 25 प्रतिष्ठित विद्यालयों के 700 से अधिक विद्यार्थी प्रतिनिधि प्रतिभाग कर रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, कूटनीतिक समझ, नीति-निर्माण की क्षमता और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करना है। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि एवं वैश्विक स्थिरता के क्षेत्र में सक्रिय चिनू क्वात्रा ने विद्यार्थियों को नेतृत्व, नवाचार, सामाजिक उत्तरदायित्व और वैश्विक नागरिकता के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को वैश्विक चुनौतियों के समाधान में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

विशिष्ट अतिथि, रणनीतिक साझेदारी एवं संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के राजदूत डॉ. साहिल सिंह ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने वैश्विक नेतृत्व, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। विद्यालय के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ग्रोवर, उपाध्यक्ष हरमन सिंह ग्रोवर एवं प्रधानाचार्य चेतन चौहान ने कहा कि एमयूएन 2.0 विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता को निखारने का प्रभावी मंच है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में तार्किक एवं आलोचनात्मक चिंतन, संवाद कौशल, टीमवर्क और आत्मविश्वास विकसित होता है। उन्होंने प्रतिभागियों से निष्पक्ष, सार्थक और सकारात्मक सहभागिता का आह्वान किया। उद्घाटन के बाद विभिन्न समितियों में कार्यवाही शुरू हुई। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद, विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ, विश्व व्यापार संगठन, अखिल भारतीय राजनीतिक दल बैठक, रुद्र-यूएसएन शहरी योजना एवं विकास परिषद, शार्क टैंक, मूट कोर्ट और सत्युग समिति में विद्यार्थियों ने समसामयिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा शुरू की। सम्मेलन में विद्यार्थियों की शोधपरक तैयारी, अनुशासन और कूटनीतिक शैली आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। विद्यालय अध्यक्ष सुरजीत सिंह ग्रोवर ने विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षक प्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं अतिथियों का आभार जताया। समापन अवसर पर अतिथियों एवं प्रतिनिधियों को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsवैश्विक चुनौतियों के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं युवा :क्वात्रा