विवाहिता को मुंबई ले जाकर घर से निकाला
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाप्रतापगढ़ की रजनी गुप्त की शादी 2016 में सुनील गुप्ता से हुई। शादी के बाद से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। पिछले साल 4 जुलाई को मारपीट के बाद वह अपने मायके लौट आई। रजनी ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की है।

प्रतापगढ़। देल्हूपुर के कुशफरा निवासी रजनी गुप्ता की शादी 2016 में सुनील गुप्ता के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। बाद में अपने साथ मुंबई ले गए लेकिन वहां भी पांच लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। 4 जुलाई को मारपीट कर घर से भगा दिया तो वह ट्रेन से मायके आ गई। पीड़िता ने मामले में पति सुनील गुप्ता, सास निर्मला गुप्ता, ननद सरिता और ज्योति के खिलाफ केस दर्ज कराया है।


