25 लाख की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट
हापुड़ में एक विवाहिता ने दहेज में 25 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किए जाने की शिकायत की है। महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाह 7 दिसंबर 2023 को हुआ था, पर दहेज के लिए लगातार प्रताड़ना होती रही।

हापुड़ । दहेज में 25 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रताड़ित किया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्शनगर निवासी इंदु तोमर ने महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 7 दिसंबर 2023 को खजूरी दिल्ली निवासी अनुज कुमार के साथ उसका विवाह हुआ था। शादी में परिजन ने समस्त घरेलू उपयोग का सामान, सोने चांदी के आभूषण, वैगनार कार व नगद रुपये दिए थे। लेकिन शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
दहेज में 25 लाख रुपये की मांग करने लगे। आरोपियों का कहना था कि यह पैसा मिलने पर उसका पति जो डाक्टर है वह अस्पताल और मेडिकल स्टोर खोल सकता है। परिजन ने ससुराल पक्ष के लोगों को समझाया लेकिन वह नहीं माने 28 जनवरी 2025 को उसके एक पुत्र हुआ। लेकिन उसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोगों ने व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया और तरह तरह से उसे प्रताड़ित करने लगे। 7 फरवरी से 2026 से 10 फरवरी तक उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की गई। जिसकी शिकायती उसने डायल 112 पर की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे तो वह अपने पुत्र के साथ मायके आ गई। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

