महिला ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मीनापुर के निभा कुमारी ने पति सोनू कुमार और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि उन पर 10 लाख रुपये का दहेज लाने का दबाव डाला जा रहा है और उनके साथ मारपीट की जाती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

मीनापुर। सिवाइपट्टी थाने की गंगवार निवासी निभा कुमारी ने शुक्रवार को दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। इसमें पति सोनू कुमार, सास रानी देवी, ससुर बच्चेलाल राय व ननद सहित पांच लोगों को आरोपित किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपितों द्वारा उसके साथ मारपीट की जाती है। मायके से दहेज में 10 लाख रुपये लाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। थानेदार त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

