पति सहित आठ पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

थरवई पुलिस ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज़ उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। जयंतीपुर गांव की नीलू साहू ने 2022 में जितेंद्र साहू से शादी की थी। शादी के बाद से ससुराल वालों ने दहेज की मांग की और नीलू को मारपीट कर घर से भगा दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

पति सहित आठ पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

थरवई, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस आयुक्त के आदेश पर थरवई पुलिस ने पति सहित आठ लोगों के खिलाफ दहेज़ उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया।थरवई थाना के जयंतीपुर गांव की नीलू साहू की शादी सन 2022 में नवाबगंज थाने के लखनपुर उर्फ़ शहाबपुर गांव के जितेंद्र साहू पुत्र पन्ना लाल साहू के साथ हुई थी। पुलिस आयुक्त को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने बीस लाख नकद और सोने की जंजीर की मांग को लेकर मारपीट शुरू कर दिया। सन 2023 में नीलू को मारपीट कर घर से भगा दिया।

इसके साथ ही नवाबगंज थाने के जितेंद्र साहू की गुमशुदगी दर्ज करा दिया। बाद में पता चला की जितेंद्र का बैंक खाता मुंबई में है जिसका बराबर लेनदेन हो रहा है। सन 2024 में पंचायत हुई और पंचायत में तय हुआ की नीलू को ससुराल वाले पांच लाख 51 हजार देंगे और सारा रिश्ता खत्म हो जाएगा। मगर ससुराल वालों तय रकम नही दिया। नीलू ने थरवई पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने परिवार परामर्श केंद्र पुलिस लाइन भेज दिया। वहां भी ससुराल वाले नहीं पहुंचे। इसके बाद पुलिस आयुक्त के आदेश पर थरवई पुलिस ने पति जितेंद्र साहू, ससुर मदन लाल, सास विमला देवी, जेठ धर्मेंद्र, जेठानी प्रेम लता, ननद सुमन,सुमिता, देवर वीरेंद्र के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsपति सहित आठ पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा