विवाहिता की गला दबाकर हत्या का प्रयास
हिन्दुस्तान, पीलीभीत
पीलीभीत में नारायण लाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पुत्री कुसुमलता की शादी 2015 में पवन कुमार से हुई थी। शादी के बाद पवन और उसके रिश्तेदारों ने दहेज की मांग की और पुत्री के साथ मारपीट की। हाल ही में उसकी जान से मारने की धमकी दी गई। अब कुसुमलता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम भगा मोहम्मदगंज निवासी नारायण लाल ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी पुत्री कुसुमलता की शादी वर्ष 2015 में बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहरिया निवासी पवन कुमार पुत्र भूपराम से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद आरोपी दहेज में दो लाख रूपये की डिमांड करने लगे। उसको लेकर आए दिन पुत्री के साथ मारपीट की जाने लगी। आरोपी पति ने उसकी गर्दन दबा दी और जान से मारने की धमकी भी दी। 15 सितंबर को आरोपियों ने मारपीट की। जानकारी मिलने पर वह ससुराल पहुंचा और पुत्री को लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां उसका उपचार चल रहा है।

