मौत से छह दिन पूर्व मुजफ्फरपुर गई थी अमृता

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

जाले, एक संवाददाता। दहेज हत्या मामले में जाले बीडीओ मनोज कुमार और उनके परिवार पर आरोप लगे हैं। मृतका की शादी 2022 में हुई थी और सात महीने बाद दहेज की मांग के कारण उनकी हत्या की गई। आरोप है कि बीडीओ का एक युवती के साथ अवैध संबंध था, जिस पर मृतका ने विरोध किया।

मौत से छह दिन पूर्व मुजफ्फरपुर गई थी अमृता

जाले, एक संवाददाता। दहेज हत्या मामले में जाले बीडीओ मनोज कुमार और उसका परिवार फिलहाल कानूनी शिकंजे में बुरी तरह फंस चुका है। इस मामले में मृतका जाले बीडीओ की पत्नी अमृता कुमारी के भाई सीतामढ़ी जिले के बेला थाना क्षेत्र के बथुआरा निवासी स्व. कन्हाई राय के पुत्र राज कुमार की ओर से गत पांच जुलाई को मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाने में छह लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

मामले का विवरण

एफआईआर में मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी जाले बीडीओ मनोज कुमार, उसके पिता गंगा साह, उसके भाई अमन कुमार, उसकी मां और बहन पर 10 लाख रुपए बतौर दहेज नहीं देने पर जहर देकर अमृता की हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी में सीतामढ़ी जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती का नाम भी शामिल है, जिसके बारे में अमृता के भाई का आरोप है बीडीओ मनोज कुमार का उसके साथ गलत संबंध है।

शादी और आरोप

मृतका के भाई ने बताया उसकी बहन की शादी नौ दिसंबर 2022 को सीतामढ़ी शहर में धूमधाम से हुई थी। उससे एक माह पूर्व उसका सीतामढ़ी के एक होटल में हीं इंगेजमेंट भी हुआ था। एक वर्ष तक उसकी बहन के साथ किसी भी तरह की कोई बात नहीं हुई। इसके बाद उस पर 10 लाख रुपए दहेज देने का दबाव बनाया जाने लगा। दहेज नहीं देने पर बीडीओ की शादी एफआईआर में दर्ज युवती के साथ करवा देने की भी धमकी दी जा रही थी।

साक्ष्य और पुलिस की कार्रवाई

अमृता के भाई ने बताया उसके पास ऐसे कई सबूत हैं जो यह साबित करने के लिए काफी हैं कि उसका एक युवती के साथ अवैध संबंध था। इस बात का उसकी बहन जमकर विरोध कर रही थी। अमृता के भतीजे धर्मेंद्र राय के पुत्र बिपिन बिहारी का कहना है कि उसका एक मोबाइल फोन, एक आईफोन, एक लैपटॉप और एक टैब गायब है, जिसकी बरामदगी होने पर पुलिस को बहुत सारे साक्ष्य मिल सकते हैं। अमृता इकोनॉमिक्स ऑनर्स उत्तीर्ण थी। उसने एक बार बीपीएससी पीटी भी निकाला था। उसने एडीईओ की परीक्षा दी थी। वह दारोगा परीक्षा की भी तैयारी कर रही थी। उसके भाई ने बताया कि मुजफ्फरपुर स्थित मकान में मरम्मत का कुछ काम चल रहा था, जिसके लिए उसकी बहन छह दिन पूर्व जाले से मुजफ्फरपुर गई थी।

सामान्य पूछे जाने वाले प्रश्न

यह मामला किस शहर में दर्ज हुआ है?
यह मामला मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाने में दर्ज हुआ है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsमौत से छह दिन पूर्व मुजफ्फरपुर गई थी अमृता