दहेज हत्या में पति, सास-ससुर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

वाराणसी में 27 वर्षीय वैशाली वर्मा की दहेज हत्या के मामले में चौक पुलिस ने पति, सास और ससुर को गिरफ्तार किया। वैशाली की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी और उसे 10 लाख रुपये दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं है।

दहेज हत्या में पति, सास-ससुर गिरफ्तार

वाराणसी। बड़ी पियरी निवासी विवाहिता 27 वर्षीय वैशाली वर्मा की मौत के मामले में चौक पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज करते हुए गुरुवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में पति रजत कसेरा, ससुर अशोक कसेरा और सास सुनीता हैं। वैशाली की शादी महज डेढ़ साल पहले हुई थी। आरोप है कि विवाह के बाद पति, सास, ससुर और ननद ने 10 लाख रुपये दहेज एवं चार पहिया गाड़ी के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बीते 26 सितंबर को विवाहिता को मार दिया गया। विवाहिता का मायका रेशम कटरा में है। पति ने पुलिस को बताया कि 25 सितंबर की शाम विवाहिता अपने भाई के साथ ससुराल आई।

दोनों साथ सोए। सुबह वह अचेत मिली। अस्पताल ले जाने पर मृत बताया गया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा सुरक्षित है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए गिरफ्तारी की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदहेज हत्या में पति, सास-ससुर गिरफ्तार