कई बदमाशों की हुई पहचान, ताबड़तोड़ छापेमारी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, समस्तीपुरचकमेहसी में एक युवक ने दोहरे हत्याकांड से बाल-बाल बचने के बाद पुलिस को कई संदिग्धों की पहचान बताई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतकों के परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया था। एफएसएल और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।

चकमेहसी। दोहरे हत्याकांड में बाल-बाल बचे एक युवक ने पुलिस को बताया कि उसने वारदात में शामिल कई बदमाशों की पहचान कर ली है। युवक ने कुछ संदिग्धों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। इसके आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक मृतकों के परिजनों की ओर से थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया था। सूचना मिलते ही एफएसएल और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने प्रभात चौधरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। वहीं, दूसरे मृतक सन्नी के शव को हनुमाननगर से सदर अस्पताल लाया गया।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच और आरोपितों की तलाश में जुटी है।


