पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जिम ट्रेनर-ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या की पुष्टि नहीं
आगरा नहर में जिम ट्रेनर और ब्यूटी पार्लर संचालिका के शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। महिला के सिर में चोट है, जबकि युवक के शरीर में कोई चोट नहीं पाई गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला नहीं पाया है और आगे की जांच कर रही है।

फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। आगरा नहर में जिम ट्रेनर और ब्यूटी पार्लर संचालिका के शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। रिपोर्ट में दोनों की डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है। महिला के सिर में चोट है। जबकि युवक के शरीरमें चोट न होने की बात सामने आई है। अब पुलिस इस मामले में विसरा और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर भी जांच करेगी। बीपीटीपी थाना एसएचओ प्रदीप मोर ने बताया कि अभी तक की जांच में यह हत्या का मामला नहीं निकला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस को मिली प्राथमिक सूचना से पता चलता है कि दोनों की मौत डूबने से हुई है। यह हत्या का मामला नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के सिर में चोट के निशान हैं। युवक और महिला के शरीर पर कुछ निशान और भी थे, लेकिन ये चोट के नहीं थे। लोगों ने भी मौके पर दोनों का झगड़ा होते देखा था। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अब पुलिस विसरा भेजकर उसकी जांच रिपोर्ट मांगेगी। वहीं फॉरेंसिक और तकनीकी जांच भी करेगी। इससे पुलिस को काफी कुछ अहम तथ्य मिल जाएंगे। बता दें कि
महिला और युवक की पहचान
महिला और युवक के एक-एक हाथ डेटा केबल से बंधे मिलने से मृतक युवक के परिजनों का शक हत्या की ओर जा रहा है। मृतक महिला ब्यूटी पार्लर चलाती थी। वह एक जिम में जाती थी। करीब दो माह पहले जिम में उसकी की पहचान आकाश उर्फ अक्कू से हुई थी। महिला के पति ने पुलिस को बताया था कि आकाश लगातार उसकी पत्नी को परेशान कर रहा था। 11 जुलाई को दोनों की नहर में डूबनेसे मौत हो गई थी。
पति का आरोप
मृतक महिला के पति ने मृतक युवक पर हथौड़े से हमला करने के बाद पत्नी को नहर में धक्का देने के बाद नहर में कूदने का मामला दर्ज करवाया था।


