पेंशन सखियां ग्रामीण परिवारों में बढ़ाएंगी वित्तीय जागरुकता

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ग्रामीण विकास विभाग (डीओआरडी) और पेंशन कोष विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने ग्रामीण परिवारों में पेंशन जागरूकता बढ़ाने के लिए समझौता किया। इसका उद्देश्‍य दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत पेंशन सखियों का सामुदायिक संपर्क तंत्र विकसित करना है। यह पहल ग्रामीण नागरिकों को पारदर्शी जानकारी देने के लिए शुरू की गई है।

पेंशन सखियां ग्रामीण परिवारों में बढ़ाएंगी वित्तीय जागरुकता

- डीओआरडी और पीएफआरडीए के बीच समझौता नई दिल्ली, एजेंसी। ग्रामीण परिवारों में पेंशन के प्रति जागरुकता और सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय सुरक्षा बढ़ाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग (डीओआरडी) और पेंशन कोष विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने मंगलवार को एक समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

समझौते का विवरण

इसके तहत देश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेंशन सखियों का सामुदायिक स्तर पर संपर्क तंत्र तैयार कर उसे सहयोग देने की व्यवस्था की जाएगी। इसका उद्देश्य दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) के तहत बनाए गए नेटवर्क का लाभ उठाना है। इसमें बैंकिंग प्रतिनिधि (बीसी) सखियां भी शामिल हैं। इसके जरिये ग्रामीण परिवारों में पेंशन व वित्तीय जागरूकता, पंजीकरण और सहायता को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके माध्यम से महिलाओं के नेतृत्व वाले स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के संस्थागत ढांचे का इस्तेमाल होगा। इस दौरान पेंशन सखियां सामुदायिक स्तर पर सुविधाकर्ता के रूप में काम करेंगी। इस दौरान वह एसएचजी सदस्य, ग्रामीण महिलाओं, लखपति दीदियों और अन्य ग्रामीणों तक पहुंचकर परिवारों को पेंशन और सेवानिवृत्ति की योजना से जुड़ी जानकारी देंगी। वह पंजीकरण में मदद करेंगी और पेंशन सेवाओं को समझाएंगी। ग्रामीण विकास मंत्रालय के अनुसार, इसे लेकर हुए समझौते पर डीओआरडी के संयुक्त सचिव अमित शुक्ला और पीएफआरडीए की कार्यकारी निदेशक सुमीत कौर कपूर ने हस्ताक्षर किए।

यह है उद्देश्य

ग्रामीण विकास सचिव रोहित कंसल के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को पेंशन और वित्तीय जागरूकता के बारे में पारदर्शी जानकारी देना है, ताकि वे अपनी दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा के बारे में सोच-समझकर निर्णय ले सकें।

सामान्य प्रश्न

✦डीओआरडी और पीएफआरडीए का समझौता किस उद्देश्य से किया गया है?−
इस समझौते का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों में पेंशन के प्रति जागरूकता और सेवानिवृत्तियों के बाद वित्तीय सुरक्षा बढ़ाना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपेंशन सखियां ग्रामीण परिवारों में बढ़ाएंगी वित्तीय जागरुकता