सांडी में दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार पर रिपोर्ट
सांडी, संवाददाता। करीब दो साल पहले सामर्थ्य के अनुसार दहेज देकर हुई शादी के बाद अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट कर

सांडी। करीब दो साल पहले सामर्थ्य के अनुसार दहेज देकर हुई शादी के बाद अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में पुलिस ने पति, सास समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बखरिया गांव निवासी शिवानी पुत्री स्वर्गीय हरिशंकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 31 जनवरी 2024 को चौधरियापुर मोड़ निवासी सरोज के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था।
आरोप है कि इसके बावजूद ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज में सोने की जंजीर व एक लाख रुपये की मांग को लेकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। शिवानी का आरोप है कि सात जुलाई को पति सरोज, सास माधुरी और ननद रीता व निशा ने गाली-गलौज कर उसके साथ मारपीट की और बिना कपड़े व जेवर के घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

