दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मासूम बेटी संग घर से निकाला
हरपालपुर में एक विवाहिता को उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज में बाइक और दो लाख की मांग पूरी न होने पर नौ महीने की बेटी के साथ मारपीट कर घर से निकलने पर मजबूर किया। महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके बाद पुलिस ने पांच ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हरपालपुर। दहेज में बाइक और दो लाख नकद की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को उसकी नौ माह की मासूम बेटी के साथ मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज की है। हरपालपुर थाना क्षेत्र के मलौथा गांव निवासी महिला ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका विवाह 13 जून 2020 को फर्रुखाबाद के गदनापुर निवासी रोहित से हुआ था। आरोप है विवाह के बाद से पति रोहित, सास रजनी, ससुर राजेश, देवर मोहित और ननद दीपाली अतिरिक्त दहेज में बाइक और दो लाख की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहे।
दो बेटों की मौत के बाद नौ माह पहले बेटी के जन्म के बाद ससुराल पक्ष का उत्पीड़न और बढ़ गया। 27 जून की शाम आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जेवर और कपड़े छीन लिए तथा नौ माह की बेटी के साथ केवल पहने हुए कपड़ों में ही घर से बाहर निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

