पति पर मारपीट करने का आरोप
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
गाजियाबाद की श्रुति भार्गव ने 21 दिसंबर 2025 को अपने पति पर मारपीट और हत्या की धमकी का आरोप लगाया। पुलिस ने 30 जुलाई को आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसीपी उपासना पांडेय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड कार्नेसिया निवासी श्रुति भार्गव ने बताया कि 21 दिसंबर 2025 को उनके पति कुमार वासुकिनाथ ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने पुलिस से पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि 30 जुलाई को आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।


