कमरे का ताला तोड़कर कपड़े निकाल रही महिला से देवर ने की मारपीट
हिन्दुस्तान, रामपुर
पटवाई थाना क्षेत्र के जालपुर पट्टी कादर में सायमा पर उसके देवर यासीन ने तालाबंदी के दौरान हमला किया। सायमा अपने भाई के साथ कपड़े निकालने के लिए आई थी, जब यासीन ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। सायमा ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।

पटवाई थाना क्षेत्र के गांव जालपुर पट्टी कादर निवासी सायमा पत्नी फईम खां के मुताबिक, 12 अगस्त की शाम करीब पांच बजे वह अपने भाई साजेब खां के साथ गांव पहुंची थी। उसके कमरे में ताला लगा था और चाबी उसके पास नहीं थी। आरोप है कि वह ताला तोड़कर अपने और बच्चे के कपड़े निकाल रही थी। इसी दौरान उसका देवर यासीन पुत्र राहतजान वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने हाथ और डंडे से मारपीट की। सायमा के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घटना के समय पीड़िता ने 112 पर भी सूचना दी थी।
पटवाई पुलिस ने सायमा की तहरीर पर यासीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


