वृद्धा की पिटाई के मामले में मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

सैनी थाना क्षेत्र के गाजी का पूरा में शकीला पत्नी अनीस ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। 23 सितंबर को उसकी बहू आफरीन ने छोटी बहू असनी को पीटा और इसके बाद अगली सुबह अपनी मां और चार लड़कों को बुलाकर शकीला की पिटाई करवाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वृद्धा की पिटाई के मामले में मुकदमा दर्ज

सैनी थाना क्षेत्र के गाजी का पूरा (सिराथू) निवासी शकीला पत्नी अनीस ने बताया कि उनके तीन पुत्र हैं और दो अलग रहते हैं। एक बेटे असलम की दिमागी हालत ठीक नहीं है। पीड़िता के मुताबिक, 23 सितंबर को बड़े बेटे चांद मोहम्मद की पत्नी आफरीन ने छोटी बहू असनी को पीटा था। इसकी शिकायत लेकर वह भी छोटी बहू के साथ पुलिस के पास गई थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर आरोपी आफरीन खुन्नस रखने लगी। दूसरे दिन सुबह उसने मायके से अपनी मां व चार अन्य लड़कों को बुला लिया। सभी ने मिलकर पीड़िता की पिटाई की।

इंस्पेक्टर टीएन पांडेय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करा दी गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsवृद्धा की पिटाई के मामले में मुकदमा दर्ज