थाने में पंचायत के दौरान मारपीट, महिला सिपाही पर हमलाकर वर्दी फाड़ी

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

जेठवारा में दंपती के बीच विवाद के समाधान के लिए थाने में पंचायत चल रही थी, तभी मारपीट शुरू हो गई। महिला सिपाही प्रीती ने बीच-बचाव किया, परंतु हमलावरों ने उसकी वर्दी फाड़ दी। दहेज के लिए प्रताड़ना के आरोपों के चलते ससुराल के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

थाने में पंचायत के दौरान मारपीट, महिला सिपाही पर हमलाकर वर्दी फाड़ी

जेठवारा, हिन्दुस्तान संवाद। दंपती के बीच चल रहे विवाद के समाधान के लिए थाने में हो रही पंचायत के बीच मारपीट हो गई। बीच-बचाव को आई महिला सिपाही से भी मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी गई। मामले में केस दर्ज कराया गया है।जेठवारा थाना क्षेत्र के बरई का पुरवा डेरवा निवासी रामकुमार धुरिया की बेटी सीमा की शादी एक वर्ष पूर्व इलाके के ही धनसारी गांव निवासी सुनील कुमार धुरिया के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। चोरी का आरोप लगाकर उसके जेवर छीन लिए और मारपीट कर घर से भगा दिया।

थाने में शिकायत करने के बाद रविवार शाम दोनों पक्ष को बुलाया गया। आरोप है कि थाने में बातचीत के दौरान पति, उसके परिवार के लोग सीमा, उसके माता-पिता को मारने पीटने लगे। मौके पर मौजूद महिला सिपाही प्रीती ने बीच बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट की। उसकी वर्दी भी फाड़ दी। सीमा ने मामले में पति सुनील कुमार, ननद सरिता, आरती, पूजा, बबिता और नंदोई रायबरेली सलवन के गुलशन के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

Shailesh Tiwari

लेखक के बारे में

Shailesh Tiwari

शॉर्ट बायो : शैलेश तिवारी पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ प्रयागराज में प्रतापगढ़ जिले के प्रभारी के तौर पर खबरें लिखते हैं।


परिचय एवं अनुभव

शैलेश तिवारी भारतीय प्रिंट मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में प्रयागराज संस्करण के प्रतापगढ़ ब्यूरो को लीड कर रहे हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए लोकल कंटेंट, खेल, साफ्ट स्टोरी, क्राइम और राजनीति में मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर

शैलेश ने अपने करियर की शुरुआत 2014 में दैनिक भास्कर से की फिर अमर उजाला से जुड़े, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में दैनिक भास्कर के साथ उन्होंने मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2014 से 2016 तक दैनिक भास्कर में हरियाणा के रोहतक और रेवाड़ी जिले में काम किया। दैनिक भास्कर की रेवाड़ी यूनिट लॉचिंग में प्रमुख भागेदारी रही। 2016 से 2021 तक अमर उजाला से जुड़कर हरियाणा के रेवाड़ी और झज्जर में बतौर ब्यूरो चीफ टीम का नेतृत्व किया। अमर उजाला की रोहतक यूनिट में क्लस्टर इंचार्ज और सिटी रिपोर्टिंग टीम का हिस्सा रहे। इसके साथ ही हरियाणा के फतेहाबाद, हिसार, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पानीपत, सोनीपत, करनाल में भी स्पेशल इवेंट का हिस्सा रहे। अमर उजाला मेरठ के बाद 2021 में हिन्दुस्तान में बरेली जिले से जुड़ने के बाद प्रयागराज संस्करण के प्रतापगढ़ ब्यूरो का नेतृत्व कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

बीए (हिस्ट्री), एमए (पॉलीटिकल साइंस) छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर से करने के बाद स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी, मेरठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के बाद शैलेश को राजनीतिक और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से रजनीतिक गलियारों में चल रही हलचल और क्राइम से जुड़ी खबरों पर अच्छी कमांड होने के साथ अच्छी खबरें लिख रहे हैं।


रिपोर्टिंग और विजन

राजनीतिक हलचल और क्राइम के विषयों पर शैलेश की अच्छी पकड़ है। उन्होंने क्राइम की कई एक्सक्लूसिव स्टोरी की है। शैलेश का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है-उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
क्राइम रिपोर्टिंग और स्टिंग ऑपरेशन
राजनीतिक हलचल
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।