दहेज़ उत्पीड़न में पति समेत चार पर केस दर्ज

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धोखाधड़ी और जान

दहेज़ उत्पीड़न में पति समेत चार पर केस दर्ज

शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़िता की तहरीर पर की है।शक्तिनगर थाना क्षेत्र के खड़िया बाजार निवासी उमा पटेल ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बीते 25 मई 2023 को उदय पटेल पुत्र पारस पटेल निवासी ग्राम अरोड़ा, थाना हर्रा जनपद मिर्जापुर के साथ हिंदू रीति रिवाज में शादी संपन्न हुआ था। शादी के बाद 2 दिन तक ससुराल में रही। इसी बीच प्रार्थनी के बड़े पिता का आकस्मिक निधन हो गया, जिससे मायके आकर अंतिम संस्कार और क्रिया कर्म में सम्मिलित हुई।

उसके बाद जब प्रर्थिनी ससुराल पहुंची तो पति ससुर तथा ससुराल कें परिवार जनों द्वारा एक लाख की दहेज की मांग, फ्रिज, टीवी एवं मोटरसाइकिल लाने का लगातार दबाव बनाने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का भी आरोप प्रार्थनी ने लगाया है। आरोप लगाया कि पति को प्रार्थिनी पसंद नहीं है। यहां तक की देवर के साथ पति-पत्नी के समान संबंध बनाने का भी दबाव बनाने का आरोप प्रार्थनी ने ससुराल पक्ष कें लोगों पर लगाया है। आरोप लगाया कि 29 नवंबर 2023 को पति उदय पटेल, ससुर पारस पटेल, देवर धीरज पटेल तथा ननद काजल द्वारा मारपीट, गाली गलौज करके घर से बाहर निकाल दिया। इससे वह विवश होकर अपने पिता के घर रहने को मजबूर है। पुलिस ने पति समेत कुल चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदहेज़ उत्पीड़न में पति समेत चार पर केस दर्ज