दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या करने का प्रयास

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

पीड़ित की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमादर्ज किया मुकदमा पुलिस मामले की जांच में जुटी हापुड़ संवाददाता। दहेज की मांग पूरी न होने पर स

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या करने का प्रयास

दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सिं्भावली थाना क्षेत्र के ग्राम हिम्मतपुर निवासी तनु ने महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 10 जुलाई 2019 को सिंभावली थाना क्षेत्र के ग्राम बुकलाना निवासी सतीश के साथ उसका विवाह हुआ था। उसके एक चार साल का पुत्र है। शादी में दिए गए दान दहेज से ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे और उसके साथ आए दिन मारपीट कर अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति सतीश शराब पीने तथा जुआ खेलने का आदि है तथा पीड़िता और उसके पुत्र पर आए दिन अत्याचार, मारपीट करते रहते हैं। आरोपी पति ने कई बार उसे जान से मारने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह उसने अपनी जान बचाए। पति जीवन-निर्वाह हेतु कोई खर्चा नहीं दे रहा है और मांगने पर मारपीट करता है। पीड़िता के परिजन के साथ भी अभद्र व्यवहार कर ससुराल में आने पर जान से मारने की धमकी दी।

मारपीट का मामला

पीड़िता ने बताया कि नौ सिंतबर की सुबह को पति, और सास राजेश ने पीड़िता के साथ लात-घूंसों से मारपीट कर गला घोटा तथा ज़मीन पर गिरा गिरा कर मारपीट कर दी। जिससे उसकी पसलियों में गुम चोट आई है। किसी तरह पीड़िता ने जान बचाई और सिम्भावली थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। पीड़िता अपने माता-पिता के साथ अपने मायके आ गयी। पति ने उससे तलाक लेने की धमकी दे रहा है और कह रहा है कि उसे तलाक देगा अन्यथा जान से मार देगा। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦पीड़िता ने किन कारणों से शिकायत दर्ज करवाई?−
पीड़िता ने दहेज की मांग और लगातार मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या करने का प्रयास