दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, चार पर मुकदमा

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

अछल्दा थाना क्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता फरजाना ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें पति और उसके परिवार के चार सदस्यों पर आरोप लगाए गए। मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, चार पर मुकदमा

अछल्दा थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कस्बा अछल्दा निवासी फरजाना पत्नी मोहम्मद साहिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह 2 जनवरी 2023 को सहायल निवासी मोहम्मद साहिद पुत्र नियामत अली के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति, जेठ नफीस अली, जेठानी चन्नो तथा परिवार के अन्य सदस्य दहेज के रूप में दो लाख रुपये की मांग करने लगे।

मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट कर मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। पीड़िता ने बताया कि शादी के समय मायके पक्ष ने करीब पांच लाख रुपये नकद और घरेलू सामान दिया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर उसका भाई उसे मायके ले आया था।तहरीर के अनुसार 1 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे पति मोहम्मद साहिद, जेठ नफीस अली, जेठानी चन्नो और भतीजा आशिफ उसके अछल्दा स्थित मायके पहुंचे। आरोप है कि चारों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लात-घूंसों और डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद उसने थाना अछल्दा पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष सुरेशचंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, चार पर मुकदमा