युवक ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, तीन पर केस
हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
मंझनपुर के गरौली गांव में संगीता देवी ने पति बच्ची लाल सरोज और अन्य रिश्तेदारों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पहले 29 जून को और फिर 7 सितंबर को पति ने लाठी से पिटाई की। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज किया है और घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है। डीएसपी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

मंझनपुर, संवाददाता। महेवाघाट थाना क्षेत्र के गरौली गांव की संगीता देवी ने बताया कि पति बच्ची लाल सरोज, देवर भइयालाल व जेठ विश्राम ने 29 जून को उसकी पिटाई की थी। इससे गंभीर चोट आई थी। पारिवारिक मामला होने के कारण तब शिकायत पुलिस में नहीं की गई थी।आरोप है कि सात सितंबर को पति ने गाली-गलौज करते हुए फिर लाठी से पिटाई की। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। डीएसपी अरुण शुक्ला ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।


