दहेज की मांग और मारपीट का आरोप, पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा
हिन्दुस्तान, रामपुर
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र की रहने वाली राजरानी की शादी करीब दो वर्ष पहले ज्वालानगर निवासी रजत के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति रजत, ससुर, सास,

गंज थाना क्षेत्र की रहने वाली राजरानी की शादी करीब दो वर्ष पहले ज्वालानगर निवासी रजत के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति रजत, ससुर, सास, जेठ अंकित और जेठानी मीनू दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करते थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी और मारपीट कर घर से निकाल दिया जाता था। जिस पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


