ससुरालियों ने पिता-पुत्री को पीटा,मुकदमा दर्ज
By Newswrap
हिन्दुस्तान, कानपुरमंगलपुर के लखमीचंद ने पुलिस को तहरीर दी है कि उसकी पुत्री उमा की शादी ससुराल वालों द्वारा मारपीट की जाती थी। शनिवार को जब वह अपनी पुत्री को लेने पहुंचे, तो ससुराले ने उन पर और उनकी पुत्री पर हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मंगलपुर। कन्नौज थाना क्षेत्र के जलालपुर मतौली निवासी लखमीचंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री उमा की शादी अमित निवासी दत्तपुर मंगलपुर के साथ की थी। आरोप है कि ससुरालीजन आए दिन मारपीट करते थे। शनिवार की शाम वहअपनी पुत्री को लेने के लिए आए थे,तभी अमित,साधु,भोले व सरस्वती ने उसके साथ मारपीट की वही उसकी पुत्री को भी मारा पीटा । ससुरालियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


