दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, कमरे में बंद रखा

हिन्दुस्तान, बाराबंकी
Follow us on Google News
share

हैदरगढ़ के रायपुर गांव की रुचि तिवारी ने पति अभिषेक तिवारी, सास-ससुर और देवर के खिलाफ दहेज को लेकर प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया। रुचि का आरोप है कि उसे विवाह के बाद से लगातार प्रताड़ित किया गया और 11 जुलाई को पति ने उसे पीटकर रात भर कमरे में बंद रखा।

दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, कमरे में बंद रखा

हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव की रुचि तिवारी ने थाने तहरीर दी। बताया कि 14 माह पहले उसका विवाह रायपुर गांव निवासी अभिषेक तिवारी के साथ हुआ था। आरोप लगाया कि विवाह में कम दहेज की बात को लेकर पति अभिषेक, सास, ससुर सुधीरचंद व देवर रामू उसे आए दिन प्रताड़ित करते रहे हैं। 11 जुलाई की रात इसी बात को लेकर उसके पति ने पीटने के बाद उसे रात भर कमरे में बंद रखा। सुबह सास-ससुर व देवर ने भी प्रताड़ित किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsदहेज के लिए विवाहिता को पीटा, कमरे में बंद रखा