विवाहिता का कराया गर्भपात, पति समेत ससुराल वालों पर केस
हिन्दुस्तान, रांची
रांची से अंजली कुमारी ने अपने पति व ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। तुपुदाना ओपी में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पति सुमित कुमार और अन्य आरोपी लगातार उसके साथ मारपीट करते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रांची। तुपुदाना एनसलरी निवासी विवाहिता अंजली कुमारी ने अपने पति समेत ससुराल वालों पर मारपीट व जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। इस संबंध में अंजली ने पति सुमित कुमार समेत ससुराल वालों के खिलाफ तुपुदाना ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है। अंजली का आरोप है कि शादी के बाद से पति समेत ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे। इंकार करने पर मारपीट भी करते थे। इसी बीच आरोपियों ने उनका गर्भपात भी कराया। इधर, दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


