पति के बाहर जाते ही ससुर ने की अश्लील हरकत
कोतवाली बिलासपुर में एक दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी थी जिसमें उसके ससुराल वालों, जिनमें ससुर, सास और अन्य शामिल हैं, के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की और अन्य परिजनों ने मारपीट की।

कोतवाली बिलासपुर क्षेत्र में एक उत्पीड़न और दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसके ससुर, सास, जेठ, देवर और ननद समेत पांच ससुराल वालों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, उसका विवाह 3 वर्ष पूर्व हुआ था। शादी के बाद शुरुआती समय में सब ठीक चल रहा था। पीड़िता का पति सोलन (हिमाचल प्रदेश) में मजदूरी करने गया हुआ था। आरोप है कि पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर पीड़िता का ससुर देर रात उसके कमरे में जबरन घुस आया और अश्लील हरकतें तथा छेड़छाड़ की।
पीड़िता द्वारा विरोध करने पर ससुर ने गलत दबाव बनाने की कोशिश की।जब पीड़िता ने इस घटना का विरोध किया और अपने पति को फोन पर आपबीती सुनाई, तो ससुराल वाले आक्रोशित हो गए। पीड़िता के अनुसार, ससुर शरीफ अहमद, सास निम्मी, देवर अरमान, जेठ सिमरान और ननद सोफिया ने एकराय होकर उसके साथ गाली-गलौज और गंभीर मारपीट की।इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को उसके घर से जबरन बाहर निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।


