दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच पर केस
हिन्दुस्तान, गोरखपुर
खोराबार में रोशनी ने अपने पति विक्की और चार अन्य पर दहेज उत्पीड़न एवं मारपीट का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ आवश्यक धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार पुलिस ने भैंसहा बलुआ निवासी रोशनी की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का केस दर्ज किया है। आरोपितों में पति विक्की, ससुर राजू, सास मुन्नी देवी, देवर रानू और ननद निक्की शामिल हैं। पुलिस ने बीएनएस की धारा 85, 115(2) और 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रोशनी ने बताया कि 19 फरवरी 2025 को उसकी शादी खलीलाबाद के बनकटवा निवासी विक्की से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुरालवालों ने मारपीट और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
पति पर शराब के नशे में मारपीट का भी आरोप लगाया है।


