गर्भवती विवाहिता को ससुराल से निकाला
हिन्दुस्तान, पीलीभीत
पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र की प्रीति देवी ने एसपी के आदेश पर आरोप लगाया कि शादी के बाद ससुरालवालों ने दहेज की मांग की और उसकी पिटाई की। 25 जून 2026 को गर्भवती अवस्था में उसे ससुराल से निकाल दिया गया। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम तुर्कपुर बढ़वार निवासी प्रीति देवी ने एसपी के आदेश पर थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि उसकी शादी सात मई 2025 को बरेली जिले के थाना इज्जतनगर के ग्राम लक्ष्मीपुर गौटिया निवासी अजय राजपूत के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति के अलावा सास रामप्यारी,जेठ रामऔतार,जिठानी आतरी देवी,देवर करन,नंद अजली,बॉवी दहेज में सोने की चेन,अंगूठी व दो लाख रूप्ये की मांग की जाने लगी। 25 जून 2026 को आरोपियों ने उसकी पिटाई कर छह माह की गर्भावस्था में होने के बाद ससुराल से निकाल दिया। मायके पक्ष के लोगों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं माने।
पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर सात नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


