दहेज की मांग करते हुए मारपीट करने में छह पर केस
हिन्दुस्तान, रामपुर
सिविल लाइंस क्षेत्र में वंदना कठरिया, जो एक अध्यापिका हैं, ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज मांगने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने पति पर अवैध संबंध का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के विकास नगर निवासी वंदना कठरिया मनकरा विद्यालय में अध्यापिका के पद पर कार्य करती है। उनके पति एक बैंक में फिल्ड आफिसर के पद पर तैनात है। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए मारपीट करते है। महिला ने अपने पति के अवैध संबंध का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गौरव कुमार,मुनीष कुमार आर्य,ज्ञानवती देवी,अंकुर आर्य,प्रियंका आर्य,ज्योति ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।


