दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर युवती को भगाया
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बहराइचबहराइच में एक युवती ने अपने पति और अन्य पर दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने विवाह के बाद से दहेज की मांग को लेकर मारपीट का सामना किया है। उसकी परिवारिक संपत्ति पर भी हमला किया गया और उसे घर से बाहर निकाल दिया गया।

बहराइच, संवाददाता।दरगाह थाने में एक युवती ने अपने पति सहित चार को नामजद कर मारपीट कर उत्पीड़न व दहेज प्रतिषेध अधिनियम में एफआईआर दर्ज कराई गई है।प्रयागराज जिले के सलौरी निवासी उमाकांत पांडेय ने अपनी बेटी डा. प्रिया त्रिपाठी की शादी दरगाह थाने के बख्शीपुरा के स्टार रेजीडेंसी निवासी डा. अखिल त्रिपाठी पुत्र राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी से 4 मई 2022 को की थी। शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी करने को लेकर प्रिया को मारपीट कर उत्पीड़न किया जा रहा था। उसका स्त्रीधन जेवर आदि भी ससुरालीजन मारपीट कर उत्पीड़न कर रहे थे। 15 जुलाई को पति व ससुरालीजनो की ओर से प्रियंका की बर्बर तरीके से मारपीट कर घर से भगा दिया।
पीड़िता मायके चली गई। पीड़िता के पिता उमाकांत पांडेय ने दरगाह थाने में तहरीर देकर दामाद सहित चार को नामजद कर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


