पति समेत ससुरालियों पर मारपीट का आरोप
हिन्दुस्तान, फतेहपुर
फतेहपुर की पूनम ने अपने पति और ससुरालियों पर मारपीट, प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पूनम की कोर्ट मैरिज करीब एक साल पहले हुई थी। शादी के बाद से उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज बेरुईहार निवासी पूनम ने पति समेत ससुरालियों पर मारपीट, प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पूनम ने बताया कि उसकी करीब एक वर्ष पहले लवकुश के साथ कोर्ट मैरिज हुई थी। शादी के बाद से पति उसके साथ मारपीट करता है और कई बार घर से निकाल देता है। सास श्यामा और ससुर बड़कू भी उसे लगातार प्रताड़ित करते हैं। रिश्ते में मामा रहिमाल और मामी किरन भी उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है।


