किशनगंज :दहेज प्रताड़ना सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज करवाई गई प्राथमिकी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज। संवाददाता कोचाधामन थाना क्षेत्र की एक

किशनगंज :दहेज प्रताड़ना सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज करवाई गई प्राथमिकी

किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज। संवाददाताकोचाधामन थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए 8 सितंबर को महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। महिला ने पति पर एक अन्य व्यक्ति को घर लाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने तथा विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। साथ ही दहेज में पांच लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग करने का भी आरोप लगाया गया है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार विवाहिता की शादी करीब चार वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति-रिवाज से कोढोबारी निवासी युवक के साथ हुई थी।

उसके दो बच्चे हैं। आरोप है कि शादी के करीब छह माह बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करता था। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार महिला का पति करीब आठ माह पहले दूसरी शादी भी कर चुका है।आवेदन में विवाहिता ने आरोप लगाया कि 15 मार्च की रात वह घर में सो रही थी। इसी दौरान उसका पति एक अज्ञात व्यक्ति को कमरे में लेकर आया और उससे उक्त व्यक्ति के साथ संबंध बनाने के लिए कहा। विरोध करने पर पति ने उसके साथ मारपीट की।महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके से पांच लाख रुपये और मोटरसाइकिल लाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।विवाहिता ने यह भी आरोप लगाया कि एक महिला आरोपी ने उसके ऊपर केरोसिन तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। किसी तरह वह बच्चों के साथ वहां से निकली थी और मायके पहुंचकर उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। बाद में परिजन ससुराल पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।आगे घटना की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकिशनगंज :दहेज प्रताड़ना सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज करवाई गई प्राथमिकी