नवविवाहिता को ले जाने के दौरान मारपीट और जेवर-नकदी ले जाने का आरोप

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

गुन्नौर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर गांव में एक नवविवाहिता का उसका ससुराल से ले जाने और मारपीट और सामान लूटने का मामला सामने आया है। पति ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर हमला करने और पत्नी को ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

नवविवाहिता को ले जाने के दौरान मारपीट और जेवर-नकदी ले जाने का आरोप

गुन्नौर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर गांव में शादी के करीब डेढ़ महीने बाद नवविवाहिता को उसके ससुराल से ले जाने और इस दौरान मारपीट व नकदी-जेवर ले जाने का मामला सामने आया है। पति ने पत्नी के मायके पक्ष के लोगों समेत कुछ अन्य पर घर में घुसकर मारपीट करने, धमकी देने और सामान ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी टीटू शर्मा पुत्र नौरतन शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 12 जुलाई को दिल्ली के समयपुर बादली निवासी पूजा से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी।

आरोप है कि 25 अगस्त की रात करीब दो बजे परिवार के लोग घर में सो रहे थे। इसी दौरान पूजा अपना सामान लेकर मुख्य गेट से बाहर निकल रही थी। पति ने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोप है कि बाहर अर्टिगा कार लेकर खड़े कुछ लोग घर में घुस आए। तहरीर के अनुसार अतुल उर्फ राहुल, रामबेटी, मीरा और अमरजीत समेत कुछ अन्य लोगों ने टीटू और उसके परिजनों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पूजा को अर्टिगा में बैठाकर अपने साथ ले जाने का आरोप है। टीटू का आरोप है कि घटना के बाद पूजा के कमरे की तलाशी लेने पर एक सोने की चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र, झुमकी, चांदी की पाजेब और करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी नहीं मिली। उसने आरोप लगाया कि उक्त सामान भी आरोपी अपने साथ ले गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनवविवाहिता को ले जाने के दौरान मारपीट और जेवर-नकदी ले जाने का आरोप