घरेलू विवाद में कीटनाशक दवा पीने से महिला की मौत

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

चाईबासा के सुइअमबा गांव में घरेलू विवाद के कारण 35 वर्षीय जिरा मुंडारी ने कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या की। शनिवार को परिजनों के साथ विवाद के बाद गुस्से में आकर उन्होंने यह कदम उठाया। रविवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घरेलू विवाद में कीटनाशक दवा पीने से महिला की मौत

चाईबासा। घरेलू विवाद में टोंटो थाना अंतर्गत सुइअमबा गांव निवासी हरीश मुंडारी की पत्नी 35 वर्षीय जिरा मुंडारी ने कीटनाशक दवा पी कर जान दे दी। जानकारी के अनुसार शनिवार को किसी बात को लेकर मृतिका का परिजनों के साथ विवाद हो गया था।वह गुस्से में आकर घर में रखे कीटनाशक दवा शनिवार को रात में पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। रविवार को टोंटो थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाई। परिजनों ने बताया कि घरेलू विवाद में गुस्से से कीटनाशक दवा पीने से मौत हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।