घरेलू कलह में दंपति ने मरका पुल से लगाई छलांग,पत्नी की मौत, पति गंभीर
बबेरू के मरका कस्बे में घरेलू कलह के कारण पति-पत्नी ने यमुना नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। पत्नी की मृत्यु हो गई जबकि पति की हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों ने उन्हें निकाला और अस्पताल पहुंचाया। घटना की जांच चल रही है और मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बबेरू। मरका कस्बे में घरेलू कलह के चलते पति-पत्नी ने विवाद होने पर यमुना नदी में पहले पत्नी ने छलांग लगा दिया, फिर पति ने छलांग लगा दिया। स्थानीय लोग व मरका पुलिस ने गोताखोरों की मदद यमुना नदी से पति पत्नी को निकाल कर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। पति को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली है।
घटना का विवरण
मरका कस्बा निवासी 30 वर्षीय सीमा उर्फ दीपा पत्नी रामलखन और 35 वर्षीय रामलखन पुत्र रामलाल के बीच सोमवार शाम किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि खुदकुशी करने की ठान ली। इसके बाद दोनों कस्बे से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर मरका यमुना नदी पहुंच गए और यहां से छोटी रेलिंग होने के चलते आसानी से नदी में छलांग लगा दी। घटना देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मरका पुलिस और ग्रामीणों ने दोनों को नदी से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू पहुंचाया।
अस्पताल में स्थिति
अस्पताल में चिकित्सकों ने सीमा उर्फ दीपा को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर हालत में रामलखन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया कि रामलखन पीएसएल बिजली विभाग में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था और सोमवार सुबह ही दिल्ली से गांव लौटा था। दंपती के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सूचना पर बबेरू सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी और थाना प्रभारी सुखराज बिंद भी अस्पताल पहुंच गए। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बिजली विभाग मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। आज सुबह दिल्ली से गांव आया था। मृतिका के दो पुत्र व दो पुत्री हैं। सीओ ने बताया कि पति बाहर पहले महिला कूदी है। फिर उसे बचाने के लिए पति कूद गया। पुलिस अपनी गाड़ी से दोनों को बबेरू सीएचसी पहुंचाया गया। पुल से पहले महिला कूदी फिर उसे बचाने में पति कूद गया। गांव में चचिया सास भी आई हुई थी। विवाद क्या हुआ पूरी तरह से स्थिति साफ नहीं है.
सुरक्षा जाल की मुहिम
हिन्दुस्तान ने उठाई थी पुलों में सुरक्षा जाली लगाए जाने की मुहिम - आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने पुलों से छलांग लगाकर खुदकुशी की घटनाओं को रोकने के लिए मुहिम छेड़ रखी। जिससे कोई भी इन पुलों से आसानी से कूदकर जान न दे सके। प्रशासन का दावा है कि इसको लेकर कार्ययोजना बन गई है। हालांकि यह धरातल पर कब उतरेगी यह समय ही बताएगा। वहीं जिले में लगातार घटनाएं हो रही हैं। वहीं इसी मरका पुल से पांच साल में दस से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं।
भविष्य की योजनाएं
- शहर के दो पुलों पर जाली लगाए जाने को लेकर टेंडर प्रक्रिया चल रही है। बीडीए से धनराशि की स्वीकृति दे गई है। अन्य पुलों में जाली लगाए जाने का काम जल्द किया जाएगा।
- अमित आसेरी, जिलाधिकारी बांदा


