मारपीट के दौरान धक्का लगने से अधेड़ की मौत

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

सिकरारा (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के डमरुआ गांव में गुरुवार देर रात

मारपीट के दौरान धक्का लगने से अधेड़ की मौत

सिकरारा (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के डमरुआ गांव में गुरुवार देर रात घरेलू विवाद के दौरान दो भाइयों के बीच हुई मारपीट में धक्का लगने से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना का विवरण

जानकारी के अनुसार, डमरुआ गांव निवासी दो सगे भाई प्रेमचंद चौहान व सूरज चौहान के बीच गुरुवार रात बारह बजे किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि छोटे भाई सूरज ने बड़े भाई को धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े और जिससे प्रेमचंद के सिर में गंभीर चोट लगी आनन फानन में परिजन उन्हें उपचार के लिए ले मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहाँ उनकी मौत हो गई ।

पुलिस कार्यवाही

पुलिस न शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी संगीता चौहान की तहरीर के आधार पर आरोपी देवर सूरज के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गैर इरादतन हत्या से संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

जांच की प्रक्रिया

प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

जरूरी प्रश्न

घटना कब हुई थी?
घटना गुरुवार देर रात हुई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsमारपीट के दौरान धक्का लगने से अधेड़ की मौत