विवाहिता को पीटने का आरोप,मुकदमा दर्ज
By Newswrap
हिन्दुस्तान, पीलीभीतबरखेड़ा की एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति और ससुराल वालों ने उसे दहेज की मांग के लिए प्रताड़ित किया। आरोप है कि 28 जून को उसके पति और अन्य सात लोगों ने उसे कमरे में बंद कर बेरहमी से मारपीट की और फिर घर से निकाल दिया।

बरखेड़ा। थाना न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि उसका विवाह वर्ष 2023 में बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी विकास सिंह से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद पति व ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में मोटरसाइकिल और तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न किया जाता रहा। पीड़िता का आरोप है कि 28 जून को पति सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों ने उसे कमरे में बंद कर निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा।
इसके बाद घर से निकाल दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


