शौहर सहित छह लोगों पर प्रताड़ना का केस
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाप्रतापगढ़ निवासी मेहराब अली की बेटी हिनम बानो का निकाह 2020 में सलमान हाशमी से हुआ था। एक महीने में ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। बाद में उसे पीटकर घर से निकाल दिया गया। हिनम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौर्य चौराहा निवासी मेहराब अली की बेटी हिनम बानो का निकाह 2020 में रानीगंज दुर्गागंज के सलमान हाशमी के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के एक माह बाद ससुराल के लोग उसे दहेज में चार पहिया वाहन के लिए प्रताड़ित करने लगे। बाद में उसे पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसपी से शिकायत के बाद नगर कोतावाली में शौहर सलमान हाशमी, अफसरी बानों, सास रईशा, ससुर हयात उल्ला उर्फ लाली, ननद नाजरीन और तस्लीमा बानो के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


