दहेज में कार की मांग, विवाहिता को घर से निकाला

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बेरामा गांव में एक विवाहिता को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया। पीड़िता ने घर से निकाले जाने की शिकायत की और पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अंचल सिंह की शादी चार साल पहले हुई थी, जिसे दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित किया गया।

दहेज में कार की मांग, विवाहिता को घर से निकाला

आजमगढ़, संवाददाता। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बेरामा गांव में दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने विवाहिता को घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया। पीड़िता की तरीर पर पुलिस पति सहित तीन लोगों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अमुवारी नरायानपुर गांव निवासी रविंद्र सिंह की बेटी आंचल सिंह की शाद चार साल पूर्व जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बेरमा गांव निवासी अनूप सिंह के साथ हुई है, उसे एक बेटा है। शादी के छह माह के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे।

मांग पूरी न होने पर उसे पर उसे प्रताड़ित करने लगे। कुछ दिन बाद परिवार के लोग आंचल सिंह को लेकर महाराष्ट्र के नागपुर चले गए। सास, ननद पति उसे प्रताड़ित करने लगे। एक सप्ताह पूर्व उसे मारपीट कर घर से निकला लिए। किसी तहर से विवाहिता अपने मायके पहुंची। जीयनुपर कोतवाली में आरोपियों के विरूद्ध तहरीर दी। पुलिस ने पति अनूप सिंह, सास बबिता सिंह और ननद खुशबू सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदहेज में कार की मांग, विवाहिता को घर से निकाला