मर्चेंट नेवी की नौकरी छोड़ने वाले पति व ननद पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

हल्द्वानी की एक महिला ने अपने पति और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पति ने नौकरी छोड़ने के बाद उससे पैसे लाने का दबाव बनाया और मारपीट की। पीड़िता के मुताबिक, उसे जबरन घर से निकाल दिया गया और अब तलाक की धमकी दी जा रही है।

मर्चेंट नेवी की नौकरी छोड़ने वाले पति व ननद पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

संतोष जोशी हल्द्वानी। हल्द्वानी के छड़ैल निवासी महिला ने मर्चेंट नेवी की नौकरी छोड़ने वाले पति व बैंक में कार्यरत ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और साजिश के तहत घर से निकालने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।पीड़िता का आरोप है कि फरवरी 2020 में विवाह के बाद से ही मर्चेंट नेवी की नौकरी छोड़ने वाला पति और पीएनबी में कार्यरत ननद मायके से रुपये लाने का दबाव बनाते थे। आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई, चिमटे से हाथ जलाया गया और धोखाधड़ी से लगभग 20 तोले सोने के गहने छीनकर बेच दिए गए। जनवरी 2023 में उन्हें जबरन घर से निकाल दिया गया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति तीन साल तक झूठे दिलासे देकर गुमराह करता रहा और अब तलाक देने की धमकी दे रहा है। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमर्चेंट नेवी की नौकरी छोड़ने वाले पति व ननद पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा