दहेज प्रताड़ना में सात के खिलाफ केस दर्ज
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
कुंडा के समापुर गांव में विनोद पटेल की बेटी सुषमा की शादी 18 दिसम्बर 2021 को हुई थी। ससुरालवालों ने दहेज में 2 लाख रुपये और मोटरसाइकिल मांगी। मांग पूरी न होने पर 20 जून को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। सुषमा ने अपने पति और ससुरालवालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

कुंडा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के समापुर गांव निवासी विनोद पटेल की बेटी सुषमा देवी की शादी 18 दिसम्बर 2021 को कुंडा महराजगंज के लालजी पटेल के साथ हुई थी। उसे एक बेटी और एक बेटा हुआ तो ससुरालवाले दहेज में दो लाख नकद, एक बुलेट बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुरालवालों ने उसे 20 जून को मारपीट कर घर से भगा दिया। उसने पति पर अवैध सम्बन्ध का भी आरोप लगाया है। सुषमा देवी की तहरीर पर पुलिस ने पति लालजी पटेल, सास कमला देवी, जेठ अमरनाथ, जेठानी सीमा देवी, ननद बंदनी, नन्दोई रामधनी, ननद फूलकली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


