दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट, पति, सास और जेठ पर केस दर्ज
हिन्दुस्तान, रामपुर
गंज थाना क्षेत्र की रुमा का निकाह 11 नवंबर 2017 को शन्नू खां से हुआ था। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति, सास और जेठ ने मानसिक और शारीरिक प्रताड़ित किया। 6 जून 2025 को शन्नू खां ने तीन तलाक की धमकी देते हुए रुमा को घर से बाहर निकाल दिया।

गंज थाना क्षेत्र निवासी रुमा का निकाह 11 नवंबर 2017 को शन्नू खां के साथ हुआ था। निकाह में अपनी हैसियत के अनुसार पर्याप्त दान-दहेज देने के बावजूद उसके पति शन्नू खां, सास बब्बो बेगम और जेठ शिम्मी खां दिए गए दहेज से असंतुष्ट थे। आरोपी लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हुए पांच लाख रुपये नकद और एक कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने रुमा को खाना-कपड़ा देने में तंगी की और आए दिन मारपीट की। 6 जून 2025 को पति शन्नू खां ने तीन तलाक देने की धमकी दी और उसे पहने हुए कपड़ों में घर से बाहर निकाल दिया।

