विवाहिता को मारपीट कर घर से निकला, चार पर रिपोर्ट दर्ज
हिन्दुस्तान, पीलीभीत
पूरनपुर के गांव सौंधा की रेनू देवी की शादी मई 2022 को हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे और रेनू के साथ मारपीट की। दहेज न मिलने पर 20 फरवरी 2024 को उसे घर से निकाल दिया गया। रेनू ने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद पति और ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।

पूरनपुर। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव सौंधा की रेनू देवी की शादी मई 2022 को भगवंत नगर गूलर थाना मझगई लखीमपुर खीरी के साथ हुआ था। आरोप है शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपए, बुलेट बाइक और सोने की चेन की मांग करने लगे। इसको लेकर उन्होंने विवाहित के साथ मारपीट की।20 फरवरी 2024 को उन्होंने दहेज न मिलने पर रेनू को घर से निकाल दिया। तब से वह मायके रह रही है। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति सूरज, जगतराम, चंद्रासा और शिवा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


