मगही लोक परंपराओं को दर्शाएगी डॉक्यूमेंट्री
सेक्टर के सिकंदरपुर गांव के फिल्मकार डॉ. प्रतीक महंत की डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'चिड़िया के बसेरे' का प्रदर्शन 4 अक्टूबर को पटना में होगा। यह फिल्म मगही लोकगीतों और सांस्कृतिक विरासत पर आधारित है। 78 मिनट की इस डॉक्यूमेंट्री में उत्तर भारत के सांस्कृतिक परिवेश को दर्शाया गया है।

्रचकिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी फिल्मकार एवं प्राध्यापक डॉ. प्रतीक महंत की मगही भाषा में बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘चिड़िया के बसेरे’ का प्रदर्शन चार अक्टूबर को पटना में होगा। फिल्म फेस्टिवल 2026 के पटना अध्याय में सुबह पीएंडएम मॉल स्थित सिनेमा पोलिस में फिल्म दिखाई जाएगी। डॉ. प्रतीक महंत ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने के बाद वाराणसी से अपनी फिल्मी यात्रा शुरू की थी। वर्तमान में मुंबई में प्राध्यापक और फिल्मकार के रूप में सक्रिय महंत ने इस फिल्म के माध्यम से उत्तर भारत के सांस्कृतिक परिवेश और मगही लोक परंपराओं को सामने लाने का प्रयास किया है।
78 मिनट की यह डॉक्यूमेंट्री मगही लोकगीतों और उनसे जुड़ी सांस्कृतिक विरासत पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह मगही लोकगीतों ने पीढ़ियों से भाषा, संस्कृति और जीवनशैली को जीवित रखा है।


