चलते-चलते-- इंसान खुश है या दुखी, डॉग सब समझ लेते हैं
- लोगों की तस्वीरें दिखाकर दिमाग का स्कैन किया गया - खुश चेहरे दिखने पर

विएना, एजेंसी। अगर आपको लगता है कि आपका डॉग आपके खुश या उदास होने को समझ जाता है, तो अब विज्ञान भी इस सच मान रहा है। एक शोध में वैज्ञानिकों ने डॉग के दिमाग का स्कैन किया। उन्होंने पाया कि वे इंसानों के चेहरे के भावों को समझते हैं।ऑस्ट्रिया के विएना विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने आठ डॉग को अनजान लोगों के चेहरे की तस्वीरें दिखाई गईं। इनमें कुछ लोग खुश थे, कुछ के चेहरे सामान्य थे। जब डॉग ने खुश चेहरे देखे तो उनके दिमाग के कुछ हिस्सों में ज्यादा गतिविधि दिखाई दी।इसके बाद 12 डॉग को खुश, गुस्से, डरे हुए और उदास लोगों के चेहरे दिखाए गए।
तब उनके दिमाग ने नकारात्मक भावों पर पहले जैसी प्रतिक्रिया नहीं दी। हालांकि, दिमाग का विश्लेषण करने पर अलग-अलग पैटर्न जरूर दिखे। शोध में शामिल डॉग को पहले एमआरआई मशीन के वातावरण में रहने की ट्रेनिंग दी गई थी। उन्हें धीरे-धीरे कुछ सेकंड तक बिल्कुल शांत और स्थिर रहना सिखाया गया।


