विभाजन की त्रासदी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म छात्राओं को दिखाई
एकेपी पीजी कॉलेज हापुड़ में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तहत विभाजन पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इसमें छात्राओं को विभाजन की त्रासदी से परिचित कराने और प्रभावित लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का प्रयास किया गया। प्राचार्या ने सभी को प्रेम-भाव से रहने के लिए प्रेरित किया।

एकेपी पीजी कॉलेज हापुड़ में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 2026 के अंतर्गत विभाजन की त्रासदी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन छात्राओं के लिए किया गया। युवा पीढ़ी को विभाजन की त्रासदी से रूबरू कराना, प्रभावित लोगों के साहस एवं बलिदान के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए। दोपहर 12 बजे से भारत विभाजन विभीषिका पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन स्मार्ट कक्षा में किया गया। संयोजिका प्रो.मनीला रोहतगी ने सर्वप्रथम भारत-पाकिस्तान के विभाजन पर अपने ऐतिहासिक दृष्टिकोण को प्रस्तुत किया। तत्पश्चात फिल्म का प्रदर्शन आरंभ हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.साधना तोमर ने अपने संबोधन भाषण में छात्राओं को भारत-पाकिस्तान विभाजन की त्रासदी से सबक लेने एवं देश में प्रेम-भाव से रहने के लिए प्रेरित किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की अधिकारी डॉ.सर्वेश कुमारी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा रैली निकाली गई। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.साधना तोमर ने राष्ट्रीय सेवा योजना की अधिकारी डॉ.सर्वेश कुमारी को तिरंगा देकर जागरूकता अभियान के लिए रवाना किया। चित्रकला विभाग की अध्यक्षा डॉ. धनेश्वरी कबीरा ने हर घर तिरंगा विषय पर आधारित पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता कराई।


